वसुंधरा राजे का नई पार्टी बनाने की खबर का हडकंप

assembly polls in Rajasthan.
जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भाजपा छोड़कर नई पार्टी बनाने की खबर का उनके प्रबल समर्थक और पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने पूरी तरह खंडन किया है। 

राठौड़ की सफाई के बीच जयपुर में भाजपा कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश प्रवक्ता सुनील भार्गव ने वसुंधरा राजे के नई पार्टी बनाने की खबर का खंडन किया। उन्होंने कहा कि यह शरारत पूर्ण खबर है। पूर्व पंचायती राज मंत्री कालूलाल गुर्जर और महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने भी राजे के नई पार्टी बनाने की बात को सीरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने