बैंक क्लेरिकल परीक्षा भी अब कंप्यूटर और माउस से

जयपुर। गत वर्ष प्रारंभ हुई बैंक. संयुक्त लिखित परीक्षा के क्लेरिकल लिखित परीक्षा के प्रारूप में बड़ा परिवर्तन किया गया है। आईण्बीण्पीण्एस द्वारा 19 राष्ट्रीयकृत बैंको में नौकरी के लिए  आयोजित संयुक्त बैंक क्लर्क भर्ती परीक्षा का आयोजन नवम्बर २०११ में पहली बार किया गया था जिसमें देशभर से लगभग ३५ लाख विद्यार्थियों नें अपना भाग्य आजमाया था। इस कड़ी में अगली बैंक क्लर्क भर्ती परीक्षा की घोषणा आईण्बीण्पीण्एस द्वारा हाल ही में करी गयी है। दिसम्बर २०१२ में आयोजित होने वाली परीक्षा का इन्तज़ार परीक्षार्थियों को  साल भर से था। इस परीक्षा में तीन बड़े बदलाव किये गए हैं।

सर्वप्रथमए पात्रता में महत्वपूर्ण परिवर्तन करते हुए अभ्यार्थी का स्नातक होना अनिवार्य कर दिया गया है। गत वर्ष १० वी पास विद्यार्थी भी परीक्षा में संमलित हो सकता था लेकिन इस वर्ष से विद्यार्थी का १ अक्तूबर २०१२ तक स्नातक होना अनिवार्य है। न्यूनतम आयु योग्यता १८ वर्ष से बढाकर २० वर्ष कर दी गयी है।

दूसरा सबसे महत्त्वपूर्ण परिवर्तन ये है कि आईण्बीण्पीण्एस ने इस वर्ष से परीक्षा को कंप्यूटर आधारित कर दिया हैए इस वर्ष आयोजित की  जाने वाली परीक्षा पेपर बेस्ड  लिखित होने के स्थान पर कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगीण् इसका मुख्य कारण अभ्यर्थियों कि अधिकता एवं देश भर में मुख्य परीक्षायों का कम्प्यूट्रीकरण हैण् बैंक की तैयारी में निपुण संस्थान टाइम जयपुर के निदेशक श्री राहुल गुप्ता के अनुसार आधुनिक युग में यह एक अच्छा कदम हैण् एम्ण्बीण्एण् की  सभी प्रमुख परीक्षाओं का कम्प्यूट्रीकरण २००९ से प्रारंभ हो गया थाण् इससे परीक्षा परिणाम जल्दी निकल जाता है व आगे की  परीक्षाओं के लिए ज्यादा बेहतर डाटा एनालिसिस हो सकता हैण् उनके अनुसार आज के युग में हर क्षेत्र में कंप्यूटर में निपुण होना अनिवार्य हैए इसके तहत अगर परीक्षा में चयन भी एक कंप्यूटर बेस्ड  टेस्ट से होता है तो कुछ गलत नहींण् बैंको को कंप्यूटर में दक्ष कर्मचारी चाहिए व इस टेस्ट के माध्यम से बैंको को यह डर नहीं रहेगा कि कर्मचारी को कितना कंप्यूटर ज्ञान है।

परीक्षा में गत वर्ष की तरह ५ सेक्शन अंग्रेजीए गणितए तार्किक शक्तिए कंप्यूटर ज्ञान ए सामान्य.बैंक ज्ञान  ही रहेंगेण् ५० प्रश्न प्रति सेक्शन के स्थान पर ४० प्रश्न प्रति सेक्शन होंगे व समय सीमा ढाई घंटे से घटाकर दो घंटे रहेगीण् बस परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को ओण्ऍमण्आरण् शीट के स्थान पर कंप्यूटर स्क्रीन एवंम माऊस का प्रयोग करना होगाण् हालाँकि इस वर्ष जिन अभ्यर्थियों को कंप्यूटर प्रयोग में दक्षता नहीं है उनको मनोवैज्ञानिक तौर पर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड सकता हैण् विशेषज्ञों के अनुसार कंप्यूटर का प्रयोग मात्र का ज्ञान ही परीक्षा देने के लिए पर्याप्त हैण् चूँकि परीक्षा में विषय बदलाव नहीं है इसलिए विषय विशेष तैयारी पर खास असर नहीं पड़ेगा बस विद्यार्थियों को कंप्यूटर पर मोक परीक्षा द्वारा अभ्यास करना होगा।

इस वर्ष से तीसरा मुख्य बदलाव जो  देखने को मिलेगा वह है कि सभी २० बैंको का साक्षात्कार भी संयुक्त ही होगाण् गत वर्ष देश भर से लगभग ३५ लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था एवं १९ बैंक संमलित थे व लगभग ५ लाख अभ्यर्थियों को उतीर्ण घोषित किया गया थाण् गतवर्ष की लिखित परीक्षा के आधार पर अभीतक मात्र २४७०५ क्लर्क के रिक्त पद घोषित किये गए हैं ण् क्लेरिकल रिक्त पदों कि भर्ती राज्य वार की जाती है। गत वर्ष राजस्थान से लगभग ४० हजार विद्यार्थियों को उतीर्ण घोषित किया गया थाण् एक संयुक्त साक्षात्कार होने से विद्यार्थियों का ना सिर्फ समय बचेगा अपितु उसको बार बार एक ही प्रक्रिया से गुजरने कि तकलीफ का सामना भी नहीं करना पड़ेगाण् एवं हर बैंक को साक्षातकार की फीस भी नहीं देनी पड़ेगीण् संयुक्त साक्षात्कार के बाद एक ही वरीयता  सूची  जारी की जायेगी जिसके आधार पर अभ्यार्थी का उसके रैंक व पसंद के आधार पर एक ही बैंक में चयन होगाण।

मुख्य बदलाव

क्रम आधार                         पुराना पैटर्न                                 नया पैटर्न 
परीक्षा का प्रारूप              पेपर पेंसिल ओण्ऍमण्आरण् बेस्ड कंप्यूटर बेस्ड 
२ण् परीक्षा की पात्रता             दसवी पास                                 स्नातक 
३ण् न्यूनतम आयु                १८ वर्ष                                 २० वर्ष 
४ण् परीक्षा का समय             १५० मिनट ;२ १ध्२ घंटाद्ध          १२० मिनट ;२ घंटाद्ध
५ ण् प्रश्नों की संख्या                 २५० प्रश्न ;५० प्रण् ' ५ खंडद्ध         २०० प्रश्न ;४० प्रण् ' ५ खंडद्ध
६ण् सम्मिलित बैंको की संख्या १९ बैंक                                 २०. (इस वर्ष आईण्डीण्बीण्आई भी शामिलद्)


टाइम जयपुर के निदेशक के अनुसार संस्थान को कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा की तयारी कराने का १२ वर्ष का अनुभव है व लैब आदि से केंद्र सुसज्जित हैण् बैंक परीक्षा पर आधारित पैटर्न पर कंप्यूटर बेस्ड सेक्शनल टेस्ट व मौक टेस्ट करने की पूरी तयारी हो चुकी हैण् अतः यहाँ के विद्यार्थियों को किसी प्रकार कि समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगाण।

क्लेरिकल २०१२ परीक्षा का फॉर्म ओन्लाईन ही उपलब्ध होगा एवं १५ अक्टूबर से ५ नवंबर तक भरा जा सकेगाण् परीक्षा देश भर में ११२ शहरों में आयोजित कराई जायेगी जिसमे राजस्थान के ५ शहर शामिल हैं जयपुरए जोधपुरए कोटाए अजमेर एवं उदयपुरण।



Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने