बेटी के लिए मिली मदद, पिता ने खरीद ली बाइक

जयपुर। मौत के मुंह से जिन्दा बच निकलने वाली करीब एक माह की नवजात दामिनी की मदद को मिले रुपयों से उसके पिता ने बाइक खरीद सब को चौंका दिया। रिक्शा चालक बबलू की बेटी दामिनी की सहायता के लिए  दुनियाभर से मदद आई थी जो करीब 13 लाख तक पहुँच गई थी,बबलू इनमें से 50 हजार रूपए निकालकर वह बाइक खरीद लाया। इसके बाद भरतपुर कलक्टर ने खाते से रूपए निकालने पर रोक लगा दी है।

उधर,अस्पताल में भर्ती दामिनी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। वजन अब 2010 ग्राम हो गया है। अस्पताल में भर्ती कराते समय उसका वजन 1400 ग्राम था।

उल्लेखनीय है कि भरतपुर कलक्टर ने पूर्व मे बताया था कि दामिनी की सहायता के लिए आई राशि का पूरा उपयोग उसके कॅरियर पर ही होगा। इसके लिए ट्रस्ट का गठन किया जाएगा, जिसकी निगरानी में राशि खर्च होगी।

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने