जयपुर में पुलिस को मस्तेदी के आदेश

जयपुर। पुलिस आयुक्त  बी.एल. सोनी ने हैदाराबाद बम विस्फोट की घटना को ध्यान में रखते हुए शहर में मुस्तैद रहकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था सभी स्तरों पर सुनिष्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनषील क्षेत्रों में प्रभावी पुलिस गष्त के साथ ही संदिग्ध लोगों पर विषेष नजर रखने की हिदायत सभी थानाधिकारियों को दी है।

सोनी आज यहां पुलिस नियंत्रण कक्ष में पुलिस अधिकारिया की विशेष बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि थानेवार होटलो, विश्रामगृहों में ठहरने वाले व्यक्तियों पर भी पूरी नजर रखी जाए। यह सुनिष्चित किया जाए कि बगैर पहचान पत्र के कोई भी व्यक्ति वहां नहीं ठहरे।

पुलिस आयुक्त ने अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि आपराधिक प्रकरणों में थानाधिकारी की किसी भी लापरवाही अथवा कोताही को बर्दाष्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के अंतर्गत जिन थानों की रिपोर्ट खराब रहेगी, उनके थानाधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। अपराध नियंत्रण के तहत जो अधिकारी अच्छा कार्य करेंगे, आयुक्तालय द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।

सोनी ने आम जन से संवाद पर जोर देते हुए कहा कि जयपुर की जनता बहुत अच्छी है। जनता के सहयोग से अपराध नियंत्रण के साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था में भी बहुत अधिक मदद मिल सकती है।

उन्होंने कहा कि बीट प्रणाली को और अधिक चुस्त दुरस्त किया जाए। बीट काॅन्स्टेबल लोगों से सतत सम्पर्क रखे। सहायक पुलिस आयुक्त स्वयं बीट की अधिक से अधिक बैठकें लेंगे और स्वयं स्थान-विशेष पर जाकर लोगों से संवाद करें।

पुलिस आयुक्त ने शहर की यातायात व्यवस्था की भी विषेष रूप से समीक्षा की तथा कहा कि यातायात पुलिस यातायात नियमों की पालना के लिए मुस्तैद होकर कार्य करें।

उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में हर हाल में कमी लाए जाने पर जोर दिया तथा कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों, असावधानी से और तेज गति से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए।
महिला एवं बच्चों संबंधित अपराध रोके जाने के लिए भी सोनी ने बैठक में पुलिस अधिकारियेां को विषेष हिदायत दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने महिला संबंधित अपराधों में थानाधिकारी और सहायक पुलिस आयुक्त को स्वयं मौके पर पहुंचकर अपराध संबंधी जांच किए जाने के भी निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी स्तर पर होने वाली लापरवाही को बर्दाष्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बालिकाओ ंकी सुरक्षा के लिए भी पुलिस द्वारा वातावरण निर्माण किए जाने पर जोर दिया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री बीजू जाॅर्ज जोसफ, और श्री गिर्राज मीणा ने भी अपराध नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास किए जाने पर जोर दिया।

आम जन का आह्वान - हैदराबाद बम विष्फोट की घटना को देखते हुए पुलिस आयुक्त श्री बी.एल. सोनी ने आम जन का आह्वान किया है कि कहीं किसी व्यक्ति की कोई गतिविधि संदिग्ध पाएं तो त्वरित उसकी सूचना निकट के थाने अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष के 100 नम्बर पर दें।

उन्होंने आम जन का अपने  आस-पास के क्षेत्र की गतिविधियाॅं पर नजर रखने में भी पुलिस का सहयोग का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कहीं किसी सार्वजनिक परिसर पर कोई वस्तु लावारिस नजर आए तो उसकी भी त्वरित सूचना पुलिस को 100 नम्बर पर दें।

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने