जयपुर। न्यूनतम वेतन और राज्य कर्मचारी बनाए जाने की मांग को लेकर करीब 1 लाख आंगनबाड़ी महिलाएं रविवार को जयपुर में धरने पर बैठेंगी।
स्टेच्यू सर्किल पर स्थित उद्योग मैदान में जमा होकर महिला और बाल विकास विभाग के तहत आंगनबाड़ी में काम करने वाली ये महिलाएं सरकारी पर दबाव बनाएंगी। यदि इस पर भी राज्य सरकार उनकी बाते नहीं सुनती है तो आंदोलन की राह अपनाएंगी।
अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ की प्रदेशाध्यक्ष मधुबाला शर्मा के अनुसार यदि सरकार के सिर अब भी जू नहीं रैंगी तो महिलाएं 6 मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगी।