Rajasthan Film Award

ऐतिहासिक रहा राजस्थानी सिनेमा अवार्ड
अभिनेता श्रवण सागर ने शानदार प्रस्तुति देकर 100 साल के सिनेमा को याद किया
सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता नितिन जोषी, सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री संगीता चैधरी का अवार्ड
बाॅलीवुड के फिल्म फेयर अवार्ड की तर्ज पर राजस्थान में पहली बार राजस्थानी फिल्म  अवार्ड का आयोजन भव्य स्तर पर राजस्थानी के रविन्द्र मंच पर आयोजित हुआ। रेड कार्पेट पर सितारों की उपस्थिति दूधिया रोषनी में नहाया भव्य सेट टेलीविजन के अवार्ड शो की यादे दिला रहा था। मुम्बई से आये बाई चाली सासरिे के कलाकार विषिष्टि मेहमान थे वही कांग्रेस  प्रदेषाध्यक्ष डा. चन्द्रभान ने अनुमादित फिल्म पटेलण को अवार्ड दिया। सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता नितिन जोषी एवं सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री संगीता चैधरी को राजस्थान की मषहूर अभिनेत्री नीलू (भाभो) ने अवार्ड दिया। समारोह में सिनेमा के 100 वर्ष के उपलक्ष्य पर अभिनेता श्रवण सागर ने शानदार प्रस्तुति देकर सिनेमा को सलामी दी। रंगारंग कार्यक्रमों में संगीता चैधरी, मा. अमिताभ ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्षकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। खचाखच दर्षको से भरा रविन्द्र मंच में दर्षकों का उत्साह देखते ही बन पडा था। समारोह देर रात तक चला। अवार्ड शो में वर्ष 2011-12 की प्रदर्षित राजस्थानी फिल्मों को विभिन्न कटैगेरी में अवार्ड दिये गये। 
इन्हे मिला अवार्ड
सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता नितिन जोषी (गुर्जर-मीणा), सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री संगीता चैधरी (पटेलण), नवोदित अभिनेता पी.एम चैधरी (जवाई जी पावणा), नवोदित अभिनेत्री पारूल (पटेलण), सर्वेश्रेष्ठ निर्देषक सुमित कुमावत (राजू एम.एल.ए), नवोदित निर्देषक अनिल सैनी (जवाई जी पावणा), सर्वेश्रेष्ठ छायांकन अभय आनन्द (पटेलण), सर्वेश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता उरूक्रम शर्मा (पटेलण), सर्वेश्रेष्ठ नृत्य निर्देषक घनष्याम (पटेलण), सर्वेश्रेष्ठ हाॅस्य कलाकार दीपक मीणा (राजू एम.एल.ए), सर्वेश्रेष्ठ खलनायक अषोक भाटिया (राजू एम.एल.ए) एवं सुपर स्टार का खिताब अरविन्द कुमार को मिला।
सम्मानित हुई फिल्मे
सर्वेश्रेष्ठ अनुमोदित फिल्म पटेलण, सर्वेश्रेष्ठ फिल्म चुन्दड़ी ओढ़ासी म्हारो बीर, सर्वेश्रेष्ठ क्लासिकल फिल्म बाई चाली सासरिया।   
राजस्थानी फिल्मों से जुड़ी हुई हस्तियां हुई सम्मानित
फिल्मकार मोहन सिंह राठौड़, अभिनेत्री उपासना सिंह एवं नीलू, अभिनेता रमेष तिवारी, गायिका सरस्वती देवी, निर्माता भरत नाहटा, गीतकार सुधाकर शर्मा, लेखक ओ.पी व्यास, लाईफ टाईम एचीवमेन्ट अवार्ड इकराम राजस्थानी को मिला।           


Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने