अपहरण कर 5 माह तक किया दुष्कर्म

उदयपुर। महिला मंडल स्कूल से पांच महीने पहले गुमशुदा हुई किशोरी के साथ उसका मुंहबोला भाई पांच महीने तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी ने कई बार उसके चंगुल से निकलने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही। जैसे-तैसे किशोरी ने मोबाइल से माता-पिता को फोन कर इसकी जानकारी दी। माता-पिता बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर लेकर आए। पांच महीने तक दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी अब गर्भवती है। माता-पिता के साथ किशोरी सूरजपोल थाने में पहुंची और आरोपी के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।

 पुलिस उपाधीक्षक अनंत कुमार ने बताया कि किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपी टीडी निवासी मंगलाराम मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी और आरोपी का मेडिकल कराया गया है। मंगलवार को आरोपी मंगलाराम को न्यायालय में पेश किया गया।

न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। पालमपुर ले गया था आरोपीकिशोरी ने बताया कि वह महिला मंडल के हॉस्टल में रहती थी और दसवीं की पढ़ाई कर रही थी। मंगलाराम 8 जनवरी को उससे स्कूल आकर मिला था। उसने बताया कि मां की तबीयत बहुत खराब है, अभी साथ चलो। इस पर छुट्टी के समय किशोरी स्कूल से उसके साथ चली गई। मंगलाराम पालमपुर (गुजरात) में किसी फैक्ट्री में नौकरी करता था और वहीं के क्वार्टर में रहता था। वह किशोरी को पालमपुर ले गया और क्वार्टर के कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। यह सब पांच महीने तक चलता रहा। उसके चंगुल से बचने के लिए पिछले दिनों किशोरी ने नजर बचाकर मोबाइल से माता-पिता को फोन किया और ले जाने को कहा। 

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने