बेटी सुरक्षित नहीं तो डूब जाए मुखिया

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने महिला सुरक्षा, किसान एवं युवाओं को राहत के मुद्दों पर सरकार को एक बार फिर विफल करार दिया है। 

सुराज संकल्प यात्रा के दौरान शुक्रवार को जनसभा को सम्बोधित करते हुए राजे ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। चेन लूटने से लेकर बलात्कार तक के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। 

बहू बेटियां असुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिस परिवार का मुखिया बçच्चयों की रक्षा नहीं कर सके उसे चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए। 

शुक्रवार को यात्रा चूरू जिले के सादुलपुर, राजगढ और हनुमानगढ के भादरा में रहेगी। सादुलपुर में दोपहर में सभा के दौरान तेज बारिश के बीच भी लोग राजे को सुनने के लिए बैठे रहे। यहां राजे ने कहा कि पहले महाराष्ट्र, आन्ध्रप्रदेश में किसानों की आत्महत्याओं की खबरें आती थीं। लेकिन अब राजस्थान का किसान भी इसके कगार पर पहुंच गया है। 

भाजपा शासित मध्यप्रदेश और गुजरात में में फसल खरीद के लिए किसानों के पास सरकार के मैसेज आ जाते हैं। लेकिन हमारे यहां किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य तो क्या खाद, पानी, बिजली जैसी चीजें ही नहीं मिल पा रही हैं।

युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही, पद खाली पड़े हैं। सरकार चुनाव को देखते हुए अब नौकरियां दे रही है, ये नौकरियां पिछले साढे चार साल में क्यों नहीं दी गई?

राजस्थान में भी भाजपा के शासन को छोड़ दें तो शेष 53 साल में कांग्रेस के शासन के दौरान प्रदेश में गड्ढे में चला गया है। 

अब चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के लोग आपको डराएंगे, लुभाएंगे, लेकिन उनकी बात नहीं माननी है। राजे ने यहां नए राजस्थान का नारा देकर लोगों से भाजपा के लिए समर्थन की अपील की। 

Add FavSet DefaultGo Top

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने