कोलंबिया में "सेक्स हड़ताल"

वॉशिंगटन। अमरीका के कोलंबिया में खस्ताहाल सड़कों को लेकर महिलाएं सेक्स
हड़ताल पर चली गई हैं। दक्षिण-पश्चिम कोलंबिया के बारबाडोस में महिलाएं
दो साल में दूसरी बार सेक्स हड़ताल पर गई हैं।
महिलाओं ने सड़कों की हालत सही होने तक साथियों के साथ सेक्स करने से
ही मना कर दिया है। बारबाडोस के छोटे से इलाके में महिलाएं सड़कों की खराब
हालत के विरोध में सामूहिक हड़ताल पर हैं।
अस्पताल तक सफर 14 घंटे का
यहां सड़कों के हालात इस कदर खराब हैं कि नजदीकी अस्पताल तक पहुंचने में 14
घंटे का समय लग जाता है। बहुत से तो रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं।
हालांकि,प्रशासन ने अब यहां सड़क पुनर्निमाण कार्य शुरू कर दिया है।

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने