राजस्थान कांग्रेस की दूसरी सूची जारी

जयपुर। कांग्रेस ने राज्य की 42 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों की बुधवार रात और सूची जारी कर दी.
इस सूची में 7 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। वहीं 14 सीटों पर उम्मीदवारों को बदला गया है। महिलाओं के खाते में 2 सीटें गई हैं। वहीं दूसरी सूची में भी प्रदेशाध्यक्ष चन्द्रभानका नाम शामिल नहीं है।

कांग्रेस ने पहली सूची 63 उम्मीदवारों की जारी करने के बाद बुधवार रात 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में बसपा से पिछली बार शामिल हुए दो उम्मीदवारों रामकेश मीणा व गिर्राज सिंह मलिंगा को टिकट दिया है।

इस सूची में बगरू विधानसभा सीट से मजबूत दावेदार मानी जा रही गंगा देवी का टिकट काटा गया है। यहां उनके देवर डॉ. प्रहलाद रघु को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है।

इसी प्रकार विधायकों में करणसिंह, कमल बैरवा, संतोष सारण, अलाउद्दीन आजाद, दौलत राज नायक व भगराज चौधरी का पत्ता साफ हो गया है।
14 नए उम्मीदवारों में पूर्व सांसद अबरार के पुत्र दानिश अबरार तथा द्वारका प्रसाद बैरवा के पुत्र प्रशांत बैरवा को मौका दिया गया है।

उम्मीदवारों की सूची

सीट का नाम - प्रत्याशी
सादुलशहर- जगदीश चन्द जांगीड़
रायसिंहनगर - सोहन नायक
भादरा - जयदीप सिंह डूडी
लूणकरणसर - वीरेन्द्र सिंह बेनीवाल
नोखा - रामेश्वर लाल डूडी
सरदारशहर -भंवरलाल शर्मा
लक्ष्मणगढ़ - गोविंद सिंह डोटासरा
धोद - नोपाराम
कोटपूतली- राजेन्द्र यादव
मालवीय नगर- अर्चना शर्मा
बगरू - डॉ. प्रहलाद रघु
बस्सी - लक्ष्मण मीणा
किशनगढ़बास - दीपचंद खेडिया
अलवर ग्रामीण- टीकाराम जूली
कठूमर - रमेश खींची
बयाना - निर्भय लाल जाटव
बाड़ी - गिर्राज सिंह मलिंगा
गंगापुर - रामकेश मीणा
सवाईमाधोपुर - दानिश अबरार
मालपुरा- रामविलास चौधरी
निवाई - प्रशांत बैरवा
टोंक - जकिया
मेड़ता - लक्ष्मण राम मेघवाल
परबतसर - लक्षाराम
मारवाड़ जंक्शन- खुशवीर सिंह जोजावर
बाली - रतनलाल जानवा
भोपालगढ़ - ओमाराम मेघवाल
आहोर - सूआराम पटेल
जालोर- रामलाल मेघवाल
रेवदर - लखमाराम कोली
मावली - पुष्कर लाल डांगी
वल्लभनगर - गजेन्द्र सिंह शक्तावत
धरियावद - नगराज मीणा
डूंगरपुर - लाल शंकर घाटिया
घाटोल - नानालाल
चित्तौड़गढ़ - सुरेन्द्र सिंह
निम्बाहेड़ा - उदयलाल आंजना
राजसमंद - हरिसिंह राठौड़
पीपलदा- प्रेमचंद नागर
बारां-अटरू - पानाचंद मेघवाल
छबड़ा- प्रकाशचन्द नागर
डग - मदन लाल वर्मा

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने