गोवा पहुंची राजे, शीर्ष नेताओं से मिलीं

पणजी। भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वसुंधरा राजे शुक्रवार सुबह गोवा पहुंची। यहां राजे ने पहले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी,
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरूण जेटली से लम्बी चर्चा की। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में भाग लिया। बैठक के बाद उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी, राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और मुम्बई भाजपा अध्यक्ष राज के. पुरोहित के साथ भी बातचीत की। बैठक में राजस्थान से भाजपा के प्रदेश प्रभारी कप्तान सिंह सोलंकी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण माहेश्वरी, राष्ट्रीय सचिव भूपेन्द्र यादव, भाजपा विधायक दल के सचेतक राजेन्द्र राठौड, भाजपा के प्रदेशउपाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी भी शामिल हुए। गोवा में कई स्थानों पर भाजपा के अन्य बड़े नेताओं के साथ राजे के भी होर्डिग्स, बैनर लगे हुए थे। 

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने