व्यास के केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में

उदयपुर । चित्तौड़गढ़ सांसद डाॅ. गिरिजा व्यास के केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में शहरी विकास मंत्री बनाये जाने पर रक्षाबंधन, धानमण्डी स्थित जिला कांग्रेस मीडिया सेन्टर पर युवा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए एक दूसरे को लड्डु खिलाकर मंुह मीठा कराते हुए भव्य आतिशबाजी की।
कांग्रेस मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गंाधी एवं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रति हाद्धिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डाॅ. गिरिजा व्यास के केन्द्रीय मंत्री बनने से मेवाड़ संभाग की समस्याओं के निवारण एवं विकास प्रक्रिया में तेजी आएगी।
कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख, उमेश शर्मा, सुधीर जोशी, दिपेश हेमनानी, कैलाश लक्षकार, अशोक तम्बोली, महेन्द्र पटेल, नजमा मेवाफरोश, कला राजमाली सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इससे पूर्व कांग्रेस कमेटी की ओर से चेटक सर्कल पर डाॅ. गिरिजा व्यास के मंत्री बनाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए आतिशबाजी कर सोनिया गांधी जिन्दाबाद, राहुल गांधी जिन्दाबाद, गिरिजा व्यास जिन्दाबाद के नारे लगाए।
कार्यक्रम में देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालसिंह झाला, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, यूआईटी चेयरमैन रूपकुमार खुराना, कांग्रेस मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख,  डी.आई. खान, एल.एन. दाधीच, रियाज भाई चंदा सुहालका, बतुल हबीब, अजय सिंह, गणेश राजोरा, जयप्रकाश निमावत, दिनेश दवे, मोहम्मद अयूब, हरीश शर्मा, नासिर भाई, कमल चैधरी, प्रमोद खाब्या, राहुल हेमनानी, रशीद भाई, मुकेश जैन, शंकर भाटिया, शिवराज सिंह धायभाई, गोपाल नागर, विजय कुमावत, उषा गुप्ता, हेमन्त श्रीमाली, संपत खटीक, गीता देवी पालीवाल, मदन पटेल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने