जयपुर में ऑटो किराया बढ़ा   

जयपुर। राजधानी में ऑटो रिक्शा का किराया बढ़ गया है। अब यात्रियों को पहले किलोमीटर के लिए 13 की बजाय 14 रूपए और इसके बाद प्रति किलोमीटर आठ की बजाय नौ रूपए अदा करने पड़ेंगे। या यूं कहें कि ऑटो में प्रति किलोमीटर एक रूपए अब ज्यादा चुकाने होंगे। ऑटो चालकों की मांग पर सोमवार को परिवहन विभाग ने आदेश जारी किया। यह तत्काल प्रभाव से लागू भी हो गया है। हालांकि ऑटो यूनियनें इन नई दरों से भी संतुष्ट नहीं हैं। 

ऑटो किराए को लेकर परिवहन विभाग की यूनियनों के साथ 20 मई को बैठक हुई थी। इसमें यूनियनों ने पहले डेढ़ किलोमीटर का किराया 20 रूपए करने का सुझाव दिया था। लेकिन विभाग राजी नहीं हुआ। विभाग के मुताबिक नई दरें अलग-अलग शहरों के ऑटो किराए की समीक्षा के बाद घोषित की गई हैं। 

इंतजार कराया तो और खर्च 
परिवहन विभाग के नोटिफिकेशन के अनुसार अगर आप ने ऑटो को इंतजार कराया तो 50 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से देने होंगे। पहले यह दर 30 पैसे प्रति मिनट थी। वहीं ऑटो में 10 किलो से अधिक सामान ले जाने पर भी प्रति बैग पांच रूपए देने पड़ेंगे।

बढ़ा खर्च ऎसे समझिए
मालवीय नगर से रेलवे स्टेशन 10 किलोमीटर दूर है। ऑटो से जाने पर इसके पहले किलोमीटर का 14 रूपए फिर 9 रूपए प्रति किमी के हिसाब से किराया 95 रूपए देना होगा। इससे पूर्व 13 रूपए पहले किमी और फिर 8 रूपए प्रति किमी के हिसाब से कुल 85 रूपए ही चुकाने पड़ते थे।

स्कूली ऑटो वालों ने भी बढ़ाए 50 रूपए
ऑटो किराए के बढ़ने के बाद स्कूली ऑटो चालकों ने भी प्रति बच्चा 50 रूपए किराया बढ़ाने की घोष्ाणा की है। समस्त ऑटो चालक संघष्ाü समिति के अध्यक्ष अमर सिंह चौहान ने बताया कि जुलाई से बढ़ा किराया लिया जाएगा। विभाग द्वारा बिना यूनियन की सहमति के बढ़ाए ऑटो किराए का विरोध किया जाएगा।

पहले से महंगाई की मार है। फिर ऑटो का किराया बढ़ा दिया। आम आदमी आखिर कहां जाएगा। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था लचर होने के कारण ऑटो चालक मनमानी करते हैं।
कमल तिवाड़ी, अध्यक्ष आदर्श विकास समिति हीदा की मोरी

मिनी और सरकारी बसें हर जगह नहीं पहुंचतीं। ऎसे में शहरवासी ऑटोरिक्शा पर ही निर्भर हैं। किराया बढ़ रहा है, लेकिन मीटर से ऑटो कब चलेंगे। इसे लेकर दिखाने के लिए ही कुछ दिन के लिए अभियान चलता है। 
सुनीता शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता

अधिसूचना जारी
सभी विष्ाय वस्तुओं को ध्यान में रखते हुए ऑटो किराए की अधिसूचना सोमवार को जारी की गई है। यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा। ओपी यादवआयुक्त परिवहन विभाग 

Add FavSet DefaultGo Top

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने