जयपुर। विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला से उसी के पड़ोसी ने बंद कमरे में तीन दिन तक बलात्कार कर डाला। पड़ोसी ने महिला के करीब शादी का झांसा देकर पहुंचा था और मौका देख उस हवश का शिकार बना डाला।
अपनी आबरू लूटा देने के बाद महिला ने पड़ोसी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और रूपए हड़पने का मामला दर्ज करवाया है। 32 वर्षीया पीडिता ने बताया कि वह अपने पुत्र के साथ रह रही थी। उसकी पड़ोसी आरोपी राधा मोहन से अच्छी जान-पहचान थी। तलाकशुदा होने के कारण आरोपी उसे शादी का झांसा देता था।
पीडिता ने बताया कि गत मई से आरोपी उसका देहशोषण कर रहा है और शादी का झांसा दे रहा है। इतना ही नहीं आरोपी ने उससे प्लॉट खरीदने के बहाने करीब तीन लाख रूपए भी हड़प लिए।
पीडिता का आरोप है कि कुछ महीनों पहले आरोपी उसे व उसके पुत्र को निवारू स्थित एक मकान पर ले गया और तीन दिन तक कमरे में बंद रखा और उसके साथ दुष्कर्म भी किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
आरोपी के शादी करने की कहने से पीडिता चुप्पी साधे रही। पिछले दिनों आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद पीडिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि पीडिता व आरोपी के बयान के बाद जांच से ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।